Wednesday, October 21st, 2026

ममता जय श्रीराम के नारे पर नहीं नाराज हुई थीं! बोलीं- 'एक नेता के नाम पर नारे लगा रहे थे लोग'

कोलकाता
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता में हुए कार्यक्रम में 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' नारे लगने से पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) नाराज हो गई थीं। इसके विरोधस्‍वरूप उन्‍होंने भाषण देने से इनकार कर दिया था। उस समय मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। इस आयोजन के इतने दिनों अब ममता बनर्जी ने बताया है कि उन्‍हें जय श्रीराम की नारेबाजी पर गुस्‍सा नहीं आया था। मंच पर नीचे मौजूद लोग एक नेता के नाम पर नारे लगा रहे थे। नेताजी के जन्‍मदिवस पर किसी और नेता के नाम पर नारे नहीं लगने चाहिए थे। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को इंडिया टुडे कॉन्‍क्‍लेव में हिस्‍सा लेने आईं थीं। कार्यक्रम के दौरान जब उनसे जय श्रीराम नारे पर नाराज होने के संबंध में पूछा गया तो उन्‍होंने जवाब दिया - 'वह जय श्रीराम नारा नहीं था.. और कुछ नारा था... और कुछ था... एक नेता के नाम पर बहुत सारे नारे थे... नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर किसी और नेता का नारा नहीं होना चाहिए था...।'

'अपने मन से कुछ भी नहीं बोल पाते पीएम'
इस दौरान ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी जुबानी हमला बोला। उन्‍होंने कहा- 'नेता जी के जन्‍मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मैंने देखा कि प्रधानमंत्री जो भी बोलते हैं, टेलि प्रॉम्‍पटर पर देखकर ही बोलते हैं। वह अपने मन से कुछ भी नहीं बोलते। सरकारी कार्यक्रम में ऐसा नारे लगाए गए जिससे नेताजी का कद छोटा हो गया। इन लोगों को कुछ जानकारी ही नहीं है, ये कुछ भी बोल देते हैं।'

 

#ममता

Source : Agency

पाठको की राय